अंतरिक्ष युद्धम 17
दूसरी सूचना मिलने के बाद जनडोर वासियों की प्रतिक्रिया
गुरु वुवान के खतरनाक हमले के बाद बाकी के बचे 12 स्पेसक्राफ्ट को जनडोर ग्रह तक आने में तकरीबन ढाई घंटे का समय लग गया था। उन लोगों के स्पेसक्राफ्ट ग्रह के चारों ओर बने गोल प्लेटफार्म पर रुके और सब के सब क्षतिग्रस्त हालत में बाहर निकले। जनडोर वासियों की एक मेडिकल टीम जल्दी से उनकी और आई और उन्होंने हर एक सैनिक का जायजा लिया। जिनके स्पेसक्राफ्ट ज्यादा क्षति ग्रस्त थी और जो सैनिक उनके अंदर बैठे थे उन्हें मेडिकल टीम अपने साथ ले गई जबकि बाकी के बचे कुचे सैनिकों को जनडोर ग्रह की ओर रवाना कर दिया गया। ज्यादातर स्पेसक्राफ्ट बाहर ही रुक जाते थे और इसके बाद ग्रह के स्थल पर जाने के लिए दूसरे छोटे स्पेस क्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाता था। मिस्टर रावत को भी चोट लगी थी इसलिए एक मेडिकल टीम उन्हें अपने साथ ले गई। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा लेकिन राज और मिशा नहीं दिखे, इस वजह से वो परेशान भी दिख रहे थे। लगभग सभी को कुछ ना कुछ क्षति हुई थी लेकिन सिर्फ चार सैनिक ही थे जो ठीक-ठाक हालत में थे और वापस जनडोर ग्रह के थल पर गए। उन्होंने जाते ही गुरु जीवा से संपर्क किया और उन्हें पूरा का पूरा घटनाक्रम उसी तरह से बताया जिस तरह से वह हुआ था। कैसे उन्होंने नोर्कस ग्रह पर लैंडिंग की, कैसे समांडा ग्रह के कुछ सैनिकों से मुकाबला किया, फिर इसके बाद कैसे तीनों धरती वासियों को छुड़ाया और कैसे अंतरिक्ष में गुरु वुवान से मुकाबला हो गया। वहां कैसे उन्होंने स्पेसशिप के दो टुकड़े होते हुए देखे और कैसे उनकी शक्ति के प्रकाश पुंज ने उनके छोटे-छोटे स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में बिखेर दिया। वह सब तो बच गए लेकिन जॉर्ज, राज, मिशा और एक सैनिक सेक्टर ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण उनकी ओर खींचता चला गया। ऐसी कोई भी बात नहीं थी जो उन चारों सैनिकों ने बताने के लिए छोड़ी हो। पूरी बात सुनने के बाद गुरु जीवा ने स्पष्टता से गर्दन हिलाई और उन्हें जाने के लिए कह दिया। फिर उन्होंने दूसरे पल ही एक और सैनिक को बुलाया और उससे कहा
"जल्दी से चार स्पेसक्राफ्ट तैयार करो और उन्हें सुबह होते ही सेक्टर ग्रह पर पहुंचने के लिए कहो। वहां हमारे चार आदमी फंसे हैं कैसे भी करके उन्हें जिंदा वापस लाना है। जैक और जीवन दोनों को भी इस मिशन पर भेज देना" उन्होंने सैनिक को आदेश दिए जिसके बाद वह चला गया। गुरु जीवा ने सख्त हिदायत दी थी कि कैसे न कैसे करके उन्हें अपने लोगों को वापस लेकर आना है। फिर जैक और जीवन दोनों को भी इस चीज की जिम्मेदारी दे दी गई। हालांकि उन्होंने जय का नाम नहीं लिया था। शायद वह अभी नया नया भर्ती हुआ है इसीलिए। जिस सैनिक को सब कुछ कहा गया था उसने यह पूरी सूचना जैक और जीवन को दी जिसके तुरंत बाद वो लोग अपने-अपने स्पेसक्राफ्ट की ओर चले गए। साथ में 2 सैनिक और थे जो अब सेक्टर ग्रह की ओर रवाना होने के लिए तैयार थे। अब तक तकरीबन 6 घंटे का समय बीत चुका था, इतने में सेक्टर ग्रह पर रात हो गई थी और जॉर्ज ने उस जनडोर वासी का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इन चारों के वहां पहुंचते-पहुंचते सेक्टर ग्रह पर सुबह का हो जाना लाजमी था। एक बड़े से ग्राउंड के बीचो बीच जहां इससे पहले इन सभी की स्पेसशिप धरती वासियों को लेकर लैडं हुई थी वहां चार युद्ध करने वाले स्पेसक्राफ्ट खड़े थे। यह चारों स्पेसक्राफ्ट 4J के ही थे। 4J को खास अधिकार मिले हुए हैं, वो लोग अपने किसी भी स्पेसक्राफ्ट या स्पेसशिप को ग्रह की सतह पर ला सकते थे। इनके युद्ध करने वाले स्पेसक्राफ्ट ठीक वैसे ही थे जैसे समांडा ग्रह के एलियंस के पास थे। इनमें सामने की ओर दो अलग-अलग दिशाओं में लेजर तोपें निकली हुई थी। रंग सुनहरा था जो छत को चमकीला बनाता था। स्पेस क्राफ्ट में जमीन और आसमान दोनों ही जगहों पर हमला करने की क्षमता थी। नीचे लैंडिंग पैड लगे हुए थे जो उन्हें ऐसी जगह पर भी सुरक्षित उतार सकते थे जहां ठीक से उतरने की व्यवस्था ना हो। स्पेसक्राफ्ट जितना आधुनिक बाहर से था उतना ही आधुनिक अंदर से। इसमें ग्रह के बाहर से सीधे ही ग्रह के अंदर टेलिपोर्ट होने की क्षमता, प्रकाश गति के बराबर गति से चलने की क्षमता, दो जनों के स्पेसक्राफ्ट के अंदर आराम से बैठने की व्यवस्था, सब था। इसके अलावा कई तरह के स्केनर, संपर्क करने के लिए अलग-अलग डिवाइस, हमला करने के लिए छोटे-मोटे गैजेट, दूर की चीजों को पास करके देखने वाली दूरबीन और कुछ स्पेस शूट भी मौजूद थे। एक तरह से इन्हें एलियंस ग्रहों का टैंक कहा जा सकता था जो युद्ध में अपनी निर्णायक भूमिका निभाते थे। चारों एक के बाद एक स्पेसक्राफ्ट में उसी तरह बैठे जिस तरह से हमारी पृथ्वी पर वायुसैनिक किसी तेज रफ्तार से चलने वाले जेट फाइटर प्लेन पर बैठते हैं। एक के बाद एक कतारबधं और अपने सूट में तैयार होने के बाद। जैसे ही सभी स्पेसक्राफ्ट में बैठे उन्होंने अपने स्पेसक्राफ्ट के इजंन चालू कर दिए और पीछे के लॉन्चर को पूरी क्षमता से चलने दिया। लॉन्चर से नीले रंग की रोशनी निकल रही थी जो स्पेस क्राफ्ट को आगे की ओर मोमेंट करवाएगी। लॉन्चर को दाएं, बाएं और ऊपर नीचे भी किया जा सकता था जिससे अंतरिक्ष में स्पेसक्राफ्ट अपनी दिशा में बदलाव कर सकते थे। अगर आप लॉन्चर को पीछे की और रखा जाएगा तो स्पेसक्राफ्ट आगे की ओर जाएगा और अगर लॉन्चर को नीचे की ओर किया जाएगा तो स्पेसक्राफ्ट ऊपर की ओर मुड़ जाएगा। फिर अगर उस लॉन्चर को घुमाकर दाई और कर दिया जाए तो स्पेसक्राफ्ट बाई और मुंड जाएगा। न्यूटन के नियमानुसार हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती थी और यहां इन स्पेसक्राफ्ट में इन्हीं नियमों का इस्तेमाल किया जाता था।
शिकारी से मुकाबला
राज,मिशा और जॉर्ज का मुकाबला उन दो शिकारियों से कुछ वैसा ही था जैसे तलाब में मगरमच्छों का तट पर पानी पीने आए हिरनो से होता है। शिकारी मगरमच्छ हिरणों पर झपट्टा मारते हैं और शिकार हिरण अपनी तेजी और फुर्ती से उस झपट्टे का बचाव करता है। जॉर्ज लड़ने की कला में दक्ष था इसलिए उसने अपनी दोनों ही जांघों पर फसे लंबे-लंबे खंजर निकाल लिए थे। उसके खंजर किसी चमकीली स्टील जैसी धातु से बने हुए प्रतीत हो रहे थे क्योंकि रात के अंधेरे में भी उनकी चमक साफ देखी जा सकती थी। मिशा भी एक ट्रेंड एजेंट थी इसलिए उसने भी मुकाबला करने का फैसला कर लिया था और वह जॉर्ज के बिल्कुल बांई और खड़ी थी। वैसे वो निहथी थी लेकिन उसके हाथ में एक टॉर्च जरूर थी जिसे वो शायद किसी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर ले। राज; उसे ना तो लड़ना आता था ना ही उसने कभी किसी को लड़ते हुए देखा था। उसने अपनी पुरानी जिंदगी में भी इन लड़ाई झगड़ों से दूर रखी थीं। यहां तक कि स्कूल और कॉलेज में होने वाले रैगिंग उसने हंसते हंसते स्वीकार कर ली थी, पर कभी भी सामने आकर लड़ाई नहीं की। कॉलेज की गैंग बैंग में भी शामिल नहीं रहा और ना ही स्टडी खत्म होने के बाद किसी तरह के पंगे किए। फिर किसी लड़की वडंकी का पंगा भी तो नहीं था जो उसकी लड़ाई गली मोहल्ले के ही किसी टुच्चे गुंडे से हो जाती। इन सबके बीच वह काफी पीछे खड़ा था।
दोनों शिकारी कदमताल सी करने लगे। उनमें से एक जोर्ज और मिशा के ठीक सामने की ओर आ रहा था और एक घुम कर पीछे से उन्हें घेरने की कोशिश में था। उन दोनों शिकारियों की रणनीति कुछ हद तक जोर्ज और मिशा को बीच में लेकर लड़ने की थी ताकि उन पर दो तरफा हमला हो। हमला करने के लिए शिकारियों के पास अपने नुकीले हथियार और शरीर की जबरदस्त क्षमता थी। अचानक सामने के शिकारी ने तेजी भरी और वह मोटे मोटे कदम भरता हुआ जोर्ज और मिशा की तरफ दौड़ा। जॉर्ज ने अपने हाथ से मिशा को पीठ के पीछे कर दिया और खुद खजरं पर पकड़ तेज करते हुए नीचे झुक गया। वो तेज तरार शिकारी पर समझदारी से हमला करेगा ताकि किसी भी तरह की गलती की संभावना ना हो। अगर जॉर्ज कोई गलती करता है तो फिर राज और मिशा की तो बचने की संभावना शुन्य बटा नील ही थीं। पीछे की ओर आने वाला शिकारी अब बिल्कुल जोर्ज के बाएं तरफ खड़ा था, लेकिन वो रुका हुआ था। उसने अपने दिमाग में हमला करने की जो नीति बनाई थी उसमें शायद यही शामिल होगा कि जैसे ही जॉर्ज सामने वाले पर हमला करेगा मैं उस पर टूट पडुगां। इस तरह से जोर्ज दोनों तरफ ध्यान नहीं दे पाएगा और उसे हार माननी पड़ेगी। सामने का शिकारी बिल्कुल जॉर्ज के पास आ गया था और उसने अपने दोनों हाथों के नुकीले हथियार जोर्ज पर हमला करने के लिए आगे कर दिए थे लेकिन जॉर्ज जो पहले से ही नीचे झुका हुआ था। आपस में टकराते ही जॉर्ज ने अपने खजरों से उसके वार का प्रतिकार किया और उसे ऊपर आसमान की तरफ उठा दिया। फिर जॉर्ज ने अपने कंधे की टक्कर सीधे उसकी छाती की ओर मारी और उसे पीछे धकेल दिया। ठीक इसी पल उसके बाई और का शिकारी जोर्ज की तरफ भागा लेकिन जॉर्ज ने उसे भी तेज फुर्ती दिखाते हुए सामने वाले शिकारी को वैसे ही छोड़ कर उसके उसके हमलो का प्रतिकार किया और अपनी लात उसके पेट में रसीद कर दी। मिशा अभी भी पीछे थी क्योंकि वह जॉर्ज की लड़ाई में एक्शन लेकर उसे बिगाड़ना नहीं चाहती थी।
सामने वाला शिकारी जो नीचे गिरा हुआ था वह उठा और पीछे से जॉर्ज पर टूट पड़ा। बाईं और का शिकारी नीचे गिरा हुआ था इसलिए जॉर्ज को सामने वाले शिकारी के हमले को रोकने के लिए फिर से समय मिल गया। दोनों के हथियार आपस में भिड़ गए और उनसे धातुओं के जैसी सनन सनन की आवाज होने लगी। मुकाबला अब जॉर्ज और सामने वाले शिकारी का था। दोनों ही अपनी उतनी क्षमता दिखाने की कोशिश कर रहे थे जितना उनमें सामर्थ्य था। दोनों की ही कोशिश थी कि एक दूसरे को मात दे सके। लेकिन इससे बाई और के शिकारी को जॉर्ज पर हमला करने के लिए मौका मिल गया। वह दौड़ता हुआ सीधे जॉर्ज की ओर गया और छोटा सा जंप लेते हुए अपने हाथ को उसकी गर्दन में फंसा दिया।
उसके इस हमले से जोर्ज की गर्दन उस शिकारी के हाथों में जकड़ी गई और वह शिकारी के साथ-साथ जमीन पर गिर गया। सामने की शिकारी ने अपने साथी शिकारी की वाही वाही की। उस शिकारी की जोर्ज की गर्दन पर पकड़ इतनी मजबूत थी की जोर्ज अपनी कोशिश के बाद भी छूट नहीं पा रहा था। ऊपर से इसकी वजह से सांस में दिक्कत आना अलग बात थी।
मिशा तुरंत सावधान हो गई क्योंकि अब सामने वाला शिकारी उसी की ओर आ रहा था। राज भी जैसे तैसे कर खुद को अब आने वाले अगले कदम के लिए तैयार करने लगा। वैसे लड़ने के लिए तो उसके पास भी शिवाय टॉर्च और कुछ नहीं था। इससे पहले तो वो जोर्ज को लड़ता हुआ देख रहा था पर अब जाने अनजाने, वो भी इस लड़ाई का हिस्सा बन गया। सामने वाले शिकारी ने अपने दोनों हत्यारों को आपस में रगड़ा और मिशा को चेतावनी दी कि वो या तो सरेंडर कर दें या फिर उससे मुकाबला करें। हालांकि उसने बोलकर नहीं कहा था पर उसने हत्यारों को जिस अंदाज में रगड़ा था उससे यही पता लग रहा था। मिशा ने अपने हाथ की टोर्च पर थोड़ी सी पकड़ और कस ली और उसे उसकी आंखों की और मारने लगी। पृथ्वी पर तो टॉर्च के साथ इस तरह का खेल गुंडों को कुछ देर के लिए चकमा दे सकता है पर यहां! यह शायद इसका असर नहीं हो रहा था। सामने का शिकारी टोर्च की तेज रोशनी में भी उसकी और बेफिक्री से आए जा रहा था। राज ने भी मिशा का साथ दिया और वो भी टोर्च की रोशनी उस शिकारी की आंखों में मारने लगा। दोनों की ही इस कोशिश से शिकारी को जुं के बराबर भी फर्क नहीं पड़ा। वह शिकारी करीब आया और उसने मिशा की पहनी बलियान को पकड़ते हुए उसे ऊपर उठा लिया। राज मिशा की मदद के लिए आगे बढ़ा लेकिन शिकारी ने तलवार उसके सामने की ओर कर दी, जिससे राज वहीं रुक गया। मिशा अपने हाथ-पैर मारने लगी लेकिन उसकी भुजाएं काफी लंबी थी जिस वजह से शिकारी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। दोनों ही गंभीर परिस्थितियों में फंस चुके थे।
अचानक खनन खनन की 3-4 आवाज हुई और हवा में कुछ उतरते हुए कुछ खंजर एक के बाद एक पहले जॉर्ज को पकड़ने वाले शिकारी से टकराई और फिर मिशा को पकड़ने वाले शिकारी से। खुद को संभालने के लिए शिकारी ने मिशा को नीचे पटका और उस खंजर के वार को अपनी ओर आने से बचाया। सभी पीछे मुड़ कर देखने लगे। वहां एक अनजान शख्स खड़ा था जिसने अभी अभी इतने सारे खंजरो का वार किया। वह तेजी से कूदा और अपनी पीठ के पीछे से दो तलवारें निकालते हुए उन्हें हवा में घूमाता हुआ उनमें से एक तलवार का वार एक शिकारी के दाएं कंधे पर कर दिया। वह शिकारी दर्द से झल्लाह उठा।
अनजान मददगार
उस अनजान शख्स के बीच में आने से पूरी बाजी ही पलट गई थी। एक और जॉर्ज जहां एक शिकारी के नीचे दबा पड़ा था वहीं अब वो आजाद हो गया था और राज और मिशा के हाथों में भी हत्यार आ चुके थे। मुकाबले में उनका पलड़ा अब भारी था जबकि शिकारियों का पलड़ा अब कमजोर पड़ चुका था। हालांकि अभी उस अनजान मददगार का चेहरा नहीं दिखा था क्योंकि वो पूरी तरह से काले रंग की किसी कपड़े से ढका हुआ था लेकिन उसके हाथ पैर और हाइट देखकर अंदाजा लग रहा था कि वह कोई इंसान ही होगा। या फिर इंसानों जितनी ऊंचाई रखने वाला कोई दूसरा एलियन। गजब की फुर्ती उसके तलवारों में माहिर होने की कला पर चार चांद लगा रही थी। फिर उसने जिस तरह से हवा में कूदकर झपट्टा मारा था और तलवार के एक हिस्से को शिकारी के दाएं कंधे में अंदर तक दशा दिया था उसे यही पता लगता है कि वह तलवारबाजी मे काफी अच्छे से शिक्षित है। दूसरा शिकारी राज और मिशा को छोड़ कर उस अनजान मददगार की ओर बढ़ा और उसने हमले के लिए अपने दोनों नुकीले हथियार हवा में तान दिए। अनजान मददगार ने उस शिकारी को अपनी ओर दौड़ते हुए देखा और वह भी उसकी तरफ दौड़ने लगा। जैसे ही दोनों एक दूसरे के पास आए अनजान मददगार नीचे झुका और पैरों के बीच से निकल गया। शिकारी सीधी आगे चला गया था और अनजान मददगार उसके पीछे रह गया। वहां से अनजान मददगार वापिस उसकी ओर भागा और हवा में उड़ते हुए अपनी तलवार उसकी पीठ में धंसा दी। राज मिशा और जॉर्ज तीनों यह देखकर सन थे, यह अनजान मददगार तो उन शिकारियों की जान के ही पीछे पड़ा है। ठीक इसके अगले ही पल उस अनजान मददगार ने दूसरे शिकारी को छोड़कर पहले शिकारी का रुख किया। उसे अपनी ओर आता देख पहला शिकारी बुरी तरह से डर गया और घिसटता हुआ पीछे की ओर जाने लगा। उसकी आंखों में खौफ साफ नजर आ रहा था। जैसे-जैसे अनजान मददगार शिकारी के पास जा रहा था वैसे वैसे वह पीछे हट रहा था। फिर शिकारी हिम्मत कर खड़ा हुआ और खड़े होते ही दुम दबाकर वहां से भाग गया। दूसरे वाले शिकारी के पीठ में तलवार धसं गई थी जिस कारण
वह तो अपनी आखिरी सांसें ले रहा था। उसको भागता देख अनजान मददगार ने उसका पीछा करना ठीक नहीं समझा और उसने उसे जाने दिया। वह पलटा और दूसरे शिकारी के पास आकर खड़ा हो गया। उसने अपने दोनों हाथ एक साथ आगे बढ़ाएं और उसकी पीठ में धंसी अपनी तलवार एक ही झटके में निकाल ली। तलवार निकलते ही शिकारी जोर से चिल्ला पड़ा और इसी चिल्लाहट ने उसके प्राण निकाल दिए। मरते वक्त उसकी आंखें खुली की खुली रह गई थी जो अंधेरे में भी मोतियों की तरह चमक रही थी। राज का मन तो उल्टी करने को कर रहा था लेकिन पता नहीं उसने कैसे खुद पर नियंत्रण कर रखा था। मिशा इस तरह की चीजें देखती आ रही है इसलिए उसने कोई खास मुंह नहीं बनाया। जॉर्ज के मन में अनजान मददगार को जानने की जिज्ञासा थी क्योंकि जिन शिकारियों से वह नहीं लड़ सका उन्हें इस अनजान मददगार ने मिनटों में ही हरा दिया।
अनजान मददगार नीचे झुक कर शिकारी की नब्ज चेक की और खुद को इंश्योर किया कि वह पूरी तरह से मर चुका है इसके बाद वह जॉर्ज राज और मिशा की ओर बढ़ा जो काफी देर से उसे देख रहे थे। जैसे ही वह उनकी और मुड़ा उसका चेहरा हल्की रोशनी में साफ साफ दिखा। वो एक इंसान ही था। एक इंसान!! एक इंसान कैसे हो सकता है!! राज और मिशा को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था और ना ही जॉर्ज को। जॉर्ज तो खुद अपनी जिंदगी में पहली बार पृथ्वी पर गया था और वहां से राज, मिशा और मिस्टर रावत को लेकर आया था। फिर उन तीनों के अलावा एक और इंसान कैसे आ सकता था। जैसे ही वो इंसानी अनजान मददगार तीनों के बिल्कुल करीब आया तब उसका चेहरा और भी साफ और स्पष्ट हो गया। वह अमेरिकन लग रहा था, चेहरा गोरा था और उम्र लगभग 24 साल के आसपास। भूरे रंग की दाढ़ी थी जिसने अभी निकलना ही शुरू किया था। आंखें हल्की पीली थी जो शायद यहां के मौसम में हो गई होगी। उसने अपने काली पोशाक के नीचे अमेरिका के झंडे का एक स्टीकर लगा रखा था जो शायद उसने किसी कपड़े से उखाड़ा था इस बात ने राज और मिशा को पूरी तरह से पुख्ता कर दिया कि वह अमेरिका से ही है। अमेरिका, अमेरिका वर्षों से न जाने कितने खुफिया एक्सपेरिमेंट करते आ रहा है। कुछ के बारे में तो लोगों को पता है और कुछ से अभी तक अनजान हैं। अब कौन जाने एरिया फिफ्टी वन पर क्या हो रहा है?? लेकिन इस तरह का एक्सपेरिमेंट तो कभी सफल ही नहीं हो सकता, अर्थात किसी मानव को इतनी दूर तक भेजना। मान लो उन्होंने अपना कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजा भी और उसे गैलेक्सी के पार जाने के लिए निर्देश भी दिए लेकिन जहां तक राज और मिशा को पृथ्वी की जानकारी है, उसके पास इतनी क्षमता नहीं कि वह अपने इंसानों को गैलेक्सी के पार इतनी दूर तक पहुंचा सके। फिर यह ग्रह भी कई सारी गैलेक्सीओं को पार करने के बाद आने वाले गैलेक्सी में था। इस तरह को तो मिशन अमेरिकी कभी भी पॉसिबल नहीं कर सकता। कभी भी नहीं.... यहां तक कि उसे ऐसा करने से पहले भी हजार बार सोचना होगा। लंबी दूरी के अंतरिक्ष मिशन महंगा बजट, महगें स्पेसशिप, बड़ा कु् और उससे भी ज्यादा कीमती चीज; काफी सारा समय मांगते हैं। स्पेसशिप अगर प्रकाश की गति से भी सफर करें तो भी इंसान को तीन जन्म लेने पड़ेंगे इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। उनकी बात अलग थी उन्होंने तो एक वार्म होल के जरिए सफर तय किया था तो इसका क्या मतलब...। राज सोच में था। क्या कहानी कुछ इस तरह से हैं कि अमेरिकन वासियों ने एक सीक्रेट मिशन बनाया और फिर सौरमंडल में ही किसी वार्म होल की तलाश की और उसके जरिए अपनी स्पेशशीप को यहां भेज दिया। उसके बाद वह गलती से यहां फंस गया होगा और यहीं का होकर रह गया। ऐसे ही कुछ विचार मिशा के मन में भी आ रहे थे। मिशा ने एक संभावना पर विचार किया जो उस अमेरिकी को यहां सकती थी पर वह सिर्फ कल्पना मात्र थी। क्योंकि वो जादू जैसी घटनाओं के बारे में सोच रही थी। अब सच्चाई तो तभी पता चलेगी जब वह अमेरिकी इंसान कुछ बताएगा।
Fiza Tanvi
22-Sep-2021 02:43 PM
Bahut acchi
Reply
Miss Lipsa
30-Aug-2021 08:52 AM
Bohot sundaar
Reply